सक्ती जिले की पहली महिला राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका ने भारतीय नौसेना चयनित में निक्की जायसवाल की भव्य आत्मीय स्वागत सम्मान
सक्ति।शा.पूर्व माध्यमिक कन्या शाला घोघरी विकास खंड मालखरौदा की शिक्षिका एवं जिला शक्ति की प्रथम महिला राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षिका प्रतिभा यादव जो अपने शैक्षिक नवाचारों, गतिविधि आधरित शिक्षण पद्धति से बच्चों को शिक्षित कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग में पहचानी जाती है उन्होंने अपने पति गणेश राम यादव, बेटी देविका यादव एवं उनके शाला की होनहार छात्रा सौन्दर्य चंद्रा के साथ सक्ति जिले की प्रथम महिला भारतीय नौसेना निक्की जायसवाल को चार माह की सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम बार अपने गृह ग्राम घोघरी आगमन पर बहुत हर्षोल्लास के साथ हस्ते मुस्कुराते हुए आरती कर पुष्प माला ,पुष्पगुच्छ, और श्रीफल, भेंट कर भारत माता की जय, और बंदे मातरम् की ओजस्वी स्वर के साथ नारा लगाकर भव्य आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया ,शिक्षिका ने बहादुर बेटी निक्की को आशीर्वाद देकर कहा कि हम सब को आप पर गर्व है l हमेशा आपको सफलता मिलती रहे इसी तरह अपने माता पिता ,अपने गुरुजनों और अपने देश का नाम रौशन करते रहे, उनके माता पिता एवं गांव के सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत रैली का प्रारंभ छपोरा के घाटगोसईन मंदिर में पूजा अर्चना से शुरू होकर ग्राम घोघरी के गृह निवास तक तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति गीतों के साथ किया गया l सभी ने बहुत गौरांवित महसूस कर रहे थे lशिक्षिका ने बताया कि इस तरह स्वागत सम्मान करने से गांव के सभी बच्चों में देश भक्ति की भावना प्रेरित होगी सभी में देश भक्ति, देश प्रेम का जज्बा बढ़ेगा, आगे बढ़कर देश के लिए काम करें भारत माता की सेवा करें शिक्षिका ने निक्की बिटिया उनके माता पिता, भाई बहन और उनके स्वागत सम्मान में उपस्थित छत्तीसगढ़ एकेडमी के सभी ऑफिसर को बधाई दिया l


0 Comments