अंबेडकर स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न मुख्य अतिथि के रूप में रही सांसद कमलेश जांगड़े*

 *अंबेडकर स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न मुख्य अतिथि के रूप में रही सांसद कमलेश जांगड़े*



सक्ती - जिले के ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट रूप से संचालित अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मसनिया कला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं रंगारंग वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर–चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में चौहान समाज रायगढ़ के अध्यक्ष श्री देवप्रसाद चौहान, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अमर सिंह जंगले, सेवानिवृत्त आर्मी श्री किशोर कुमार चौहान, ओबीसी महासभा खरसिया के अध्यक्ष श्री धरमलाल साहू, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन रायगढ़ उपाध्यक्ष श्री संजय चौहान तथा मंडी अध्यक्ष मसनिया श्री रमेश गबेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री ईश्वरी भास्कर, कोषाध्यक्ष श्री राजीव डनसेना, सचिव श्री कृष्ण कुमार साहू, युवा पत्रकार श्री हलधर रात्रे तथा कोरबा से आए पत्रकार श्री बोधन चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर नमन करने के साथ की गई। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर–चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के डायरेक्टर बी. डी. चौहान को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि मसनिया कला जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इतना सुंदर एवं सुव्यवस्थित अंबेडकर पब्लिक स्कूल का संचालन करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल सक्ती जिले का बल्कि उनके संसदीय क्षेत्र जांजगीर–चांपा का भी नाम रोशन कर रहा है। ऐसे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे शिक्षा के साथ-साथ सभी गतिविधियों में आगे रहते हैं, जिसे देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्कूल के विकास हेतु वे हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। साथ ही उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही आज अंबेडकर पब्लिक स्कूल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के विद्यालय का संचालन होना अत्यंत गर्व की बात है।

वहीं सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी किशोर कुमार चौहान ने भी विद्यालय के डायरेक्टर बी. डी. चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि चौहान समाज में शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का कार्य कर बच्चों को आगे बढ़ाना समाज के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने बी. डी. चौहान की सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभावान और दूरदर्शी व्यक्ति हमारे समाज से निकलकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं, जो हम सभी के लिए खुशी की बात है।

इसके अतिरिक्त ओबीसी महासभा शक्ति के अध्यक्ष धरमलाल साहू ने भी विद्यालय को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु बी. डी. चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया तथा विद्यालय में प्रतिवर्ष इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए साधुवाद प्रकट किया वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक अमर सिंह जांगड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनके गृहग्राम मसनिया कला में इतने सुंदर एवं सुव्यवस्थित विद्यालय का संचालन होना अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला प्रारंभ से ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सभी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत ही सराहनीय है।

उन्होंने आगे कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम से संचालित यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहा है। ऐसे विद्यालय का उनके गांव में संचालित होना हम सभी ग्रामीणों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला को आगे बढ़ाने के लिए वे सदैव सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे।इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्र के लोगों में यह आम धारणा है कि मसनिया कला क्षेत्र में अंबेडकर पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव हमेशा भव्य एवं आकर्षक होता है, जिसका सभी लोग पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था विद्यालय के उपाध्यक्ष श ईश्वरी भास्कर, कोषाध्यक्ष राजीव डनसेना एवं सचिव कृष्ण कुमार साहू द्वारा की गई, जो अत्यंत सराहनीय रही। यह उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि विद्यालय के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्री अमर सिंह जांगड़े द्वारा किया गया, जिससे पूरा आयोजन अनुशासित, रोचक एवं स्मरणीय बन सका।कार्यक्रम के दौरान सभी सम्माननीय अतिथियों एवं शिक्षिकाओं को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी अवसर पर विद्यालय की एच एम ज्योति पटेल को बेस्ट शिक्षिका के रूप में सम्मानित किया गया उनके द्वारा स्कूल प्रारंभ से ही सेवा देते हुए आ रही है एवं बच्चों को सभी गतिविधियों में आगे रखती है यह विद्यालय निरंतर आगे बढ़ रहा है उसमें ज्योति पटेल का विशेष योगदान रहा है।

वहीं बेस्ट अभिभावक के रूप में केजी-2 के छात्र कुणाल पांडे के पिता कुलदीप पांडे को सम्मान प्रदान किया गया उनके द्वारा सही समय में शुल्क जमा करके स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार के सोच देते रहते है।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के निरंतर विकास एवं प्रगति में सदैव सहयोग प्रदान करने वाले ईश्वरी भास्कर, राजीव डनसेना एवं कृष्ण कुमार साहू सरिता साहू राकेश सिदार तथा हर वर्ष की भांति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग प्रदान करने वाले विष्णु टेंट एवं डीजे के संचालक विष्णु डनसेना को भी विद्यालय परिवार की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments