संवेदना, सहभागिता और संस्कारों के साथ निरंतर जनसंपर्क में सक्रिय छाया विधायक श्री महेश साहू जी

 संवेदना, सहभागिता और संस्कारों के साथ निरंतर जनसंपर्क में सक्रिय छाया विधायक श्री महेश साहू जी


खरसिया विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित सामाजिक, धार्मिक एवं शोक कार्यक्रमों में सहभागिता कर संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसी क्रम में ग्राम सोंडका में श्री रोहित डनसेना जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय रघुवर डनसेना जी के दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचकर श्री महेश साहू जी ने दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों के दुःख में सहभागी बने।

वहीं ग्राम बायंग में श्री प्यारे लाल यादव जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय करमहा यादव जी के दशकर्म संस्कार में उपस्थित होकर उन्होंने शोक संतप्त यादव परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इसके पश्चात ग्राम कोड़तराई में श्री रामप्रसाद डनसेना जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुरेखा डनसेना जी के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर श्री महेश साहू जी ने परिजनों के दुःख में सहभागी बनते हुए उन्हें संबल प्रदान किया।

सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। 

ग्राम कुरमापाली (रायगढ़) में एकादशी ब्रतोद्यापन के अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा में श्री महेश साहू जी श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में महिला श्रद्धालुओं की सहभागिता से संपूर्ण ग्राम क्षेत्र भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। उन्होंने ग्रामवासियों को इस पावन आयोजन की शुभकामनाएं दीं।



इसी क्रम में रायगढ़ के नटवर स्कूल मैदान में आयोजित दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन कार्यक्रम में भी श्री महेश साहू जी सहभागी बने, जहां उन्होंने प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

इन सभी अवसरों पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। श्री महेश साहू जी की यह सहभागिता समाज के प्रति संवेदनशीलता, संस्कार और जनसेवा के भाव को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती है।

Post a Comment

0 Comments