भीम आर्मी सक्ति टीम यादव समाज के भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके न्याय के लिए लड़ रही है।

 भीम आर्मी सक्ति टीम यादव समाज के भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके न्याय के लिए लड़ रही है।


अक्सर भीम आर्मी को जनता द्वारा यह कहकर बदनाम किया जाता है कि यह संगठन केवल कुछ विशेष जातियों के लोगों के लिए ही काम करता है, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।भीम आर्मी अन्याय, शोषण और हक़ की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है, जाति देखकर नहीं।

आज इसी का जीवंत उदाहरण है कि भीम आर्मी सक्ति टीम यादव समाज के भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके न्याय के लिए खड़ी है।

यादव समाज के भाई अपने जमीन के मुआवज़े को लेकर पिछले 6 वर्षों से भटक रहे हैं, मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठे हैं।

उनके समर्थन में आज भीम आर्मी सक्ति टीम कलेक्टर ऑफिस, जेठा में धरने पर बैठी है, और यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि

- जब तक इन भाइयों को उनकी जमीन का पूरा मुआवज़ा नहीं मिलता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

भीम आर्मी न किसी एक जाति की है, न किसी एक समाज की भीम आर्मी हर उस इंसान की आवाज़ है, जिस पर अन्याय हुआ है।जय भीम | न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा शाम के 6 बज चुके हैं, परंतु अब तक प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी हमारी सुध लेने नहीं पहुँचा है। इसके बावजूद हम भीम आर्मी शक्ति टीम अपने संकल्प से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

यादव समाज को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा, चाहे हमें कितनी भी देर धरने पर बैठना पड़े।

प्रशासन की चुप्पी हमारे हौसले को कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत कर रही है।न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा- जय भीम, जय संविधान।

Post a Comment

0 Comments