*खम्हार में शिव महापुराण कथा महोत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया आमंत्रण, उपस्थिति का मिला आश्वासन*

 *खम्हार में शिव महापुराण कथा महोत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया आमंत्रण, उपस्थिति का मिला आश्वासन*


रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हार में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता श्रीमती हीराबेन मोदी जी की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाले श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी को औपचारिक रूप से आमंत्रण दिया गया। कथा आयोजक श्री मन्नू लाल राठिया अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री आवास, रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को सम्मानपूर्वक आमंत्रण पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के अवसर पर ग्राम खम्हार, खरसिया आगमन का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की स्वीकृति से आयोजक मंडल एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण बना। यह भव्य धार्मिक आयोजन 9 जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। वहीं 10 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास एवं श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments