मिडिल स्कूल घोघरी में हर्षोंउल्लास के साथ निकली साक्षरता जागरूकता रैली
सक्ति।मिडिल स्कूल घोघरी में दिनांक 6 .12.2025 दिन शनिवार को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित नवाचारी शिक्षिका प्रतिभा यादव के नेतृत्व में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा में भाग लेने वाले व्यक्तियों में जागरूकता लाने, प्रेरित करने एवं शत प्रतिशत उपस्थिति लाने के लिए भव्य रैली निकाली गई l जिसमें सब पढ़े सब बढ़े, स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ला गढ़े बर, साक्षर भारत से शिक्षित भारत की ओर , छत्तीसगढ़ की नारी फूल नहीं चिंगारी, नारी पढ़ेगी, विकास गढ़ेगी, आदि नारे लगाते हुए हर्ष उल्लास के साथ रैली निकाली गई, साथ में पीला चावल, पुष्प गुच्छ लेकर शिक्षिका प्रतिभा यादव ने परीक्षा में बैठने वाले महिलाए और पुरूषों को पीला चावल और पुष्प गुच्छ के साथ निमंत्रण कार्ड देकर बड़े ही सम्मान के साथ परीक्षा में बैठने के लिए न्योता दिया l इस उल्लास रैली में विद्यालय के शिक्षक सूरज पटेल, श्याम कुमार पटेल, उपस्थित रहे l सभी ने रैली की बहुत ही सराहना किया l


0 Comments