*बिलासपुर में कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तार, सतनामी समाज पर की थी टिप्पण*

 *बिलासपुर में कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तार, सतनामी समाज पर की थी टिप्पण*


बिलासपुर जिले में कथावाचक आशुतोष चैतन्य को तखतपुर थाना पुलिस ने शनिवार, 15 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। मामले में समाज के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की,कथावाचक ने गिरफ्तारी से पहले वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी, लेकिन उसके बावजूद मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने FIR दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया।


आशुतोष चैतन्य ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के तखतपुर में कितनी गायें कट रही हैं, आपको पता है? जो पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी बन गए हैं। उन मूर्खों को यह समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या होता है। ये गायों को काट रहे हैं।कथावाचक के विवादित बयान के बाद सतनामी समाज ने तखतपुर थाने का घेराव किया। उन्होंने कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग की थी। बढ़ते विवाद के चलते पुलिस ने आशुतोष चैतन्य के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने 15 नवंबर को तखतपुर के कथा स्थल से उन्हें गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments