मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के गांवों में कारो का शीषा तोड़फोड़ कर चोरी कर दहशत फैलाने के मामले में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - विवरणः प्रार्थी राकेष रात्रे पिता मंषराम रात्रे उम्र 24 साल साकिन छोटेसीपत थाना मालखरौदा जिला सक्ती छत्तीसगढ़ एवं मालखरोदा व जैजैपुर के अन्य 10 प्रार्थियों के द्वारा दिनांक 11.05.2026 एवं 12.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घटना दिनांक 10-11.05.2026 के रात्रि घरों के सामने खड़े चारपाहिया वाहनों के शीशा को पत्थर व ईटा से तोड़फोड़ कर उसमें रखे पर्स में नगदी रकम 6500 रु. 10,000 रु. इलेक्ट्रानिक वायर कीमती 7000 रु.. कार का जेक पाना कीमती 7,000 रु. 8,000 रु. एवं 9,000 रु. जुमला 47000 रु. को चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध क. 178,179,181,182,183,184/2026 धारा 303(2). 324(3) बीएनएस कुल 06 अपराध पंजीबध्द किया गया इसके अलावा थाना जैजैपुर मे कुल 05 अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लिया गया। उपरोक्त घटना क़ो आरोपियों द्वारा जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ जैजैपुर तुषार बोदसारा कचंदा थाना मलखारोदा के पीहरीद छोटे सीपत कलमी जमगाहान के सडक किनारे खड़ी चारपाहिया वाहनों का शीशा तोड़के अंदर के सामान क़ो चोरी कर ले गए थे
मामले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथां अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ० भुनेष्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी मुखबीर एवं ईलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर की जा रही थी कि आरोपी गुलषन कुमार बरेठ जो कि दिल्ली भागने की फिराक में था जिसे खरसियां रेलवे स्टेशन से एवं 03 संदिग्ध को उनके घर से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किये जो उपरोक्त घटना /अपराध कारित करना स्वीकार किये जिस पर 02 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत गिरप्तार एवं सामाजिक पृष्टभूमि भर कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

0 Comments